Rashtra Darpan News

विश्व पत्रकार महासंघ के जिला अध्यक्ष का हाल-चाल जानने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष


कौशांबी|| जिले के विश्व पत्रकार महासंघ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष प्रदीप कुशवाहा का गत दिनो पहले अचानकमपैर फिसल जाने से बाया हाथ फैक्चर हो गया था, जिस की खबर सुनकर मंगलवार को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिव शंकर त्रिपाठी, व प्रदेश संयोजक सत्य प्रकाश गुप्ता तथा संगठन के अन्य कई पदाधिकारियों ने पूरा मुफ्ती स्थित जिला अध्यक्ष के आवास पहुंचकर उनका कुशल क्षेम जाना| और ईश्वर से जल्द स्वस्थ लाभ देने की कामना भी की| जिला अध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश संयोजक का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया| प्रदेश अध्यक्ष के साथ विश्व पत्रकार महासंघ के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे|

rashtradarpan
Author: rashtradarpan