जिला कार्य समिति की बैठक हुई सम्पन्न
कौशाम्बी। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं का संगठन है जहां एक आम कार्यकर्ता भी शीर्ष तक पहुच रखता है देश का यह एक मात्र संगठन है जिसे सामूहिक संकल्पों का संगठन कह सकते हैं। उक्त बातें क्षेत्रीय उपाध्यक्ष निर्मला पासवान ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में बोलते हुए कहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में जिला प्रभारी अनिल सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री संतोष सिंह पटेल मौजूद रहे।
इस मौके पर बोलते हुए जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने कहा कि पिछले आठ सालों में भारतीय जनता पार्टी नीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में जो सरकार चल रही है। इस सरकार ने आम लोगों के जीवन को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आसान बनाया है। सरकार ने किसानों, महिलाओं, बेरोजगारों, मजदूरों के लिये विशेष योजनायें चलाये जिससे यह वर्ग मजबूत हो सके। यही नही मेक इन इण्डिया प्रोग्राम ने भारत को विश्व के उन गिने चुने देशों की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया है जो अपने देश में उपयोग होने वाली वस्तुओं का खुद उत्पादन करते है। आज भारत अपने देश की रक्षा सामाग्री का 50 प्रतिशत हिस्सा खुद अपने देश में निर्मित करता है। अब देश युद्धक विमान बनाने की स्थित में आ गया है। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि निर्मला पासवान ने जिले के सभी पदाधिकारियों को एकजुट होकर काम करने की सलाह दिया जिससे जिले का संगठन मजबूत हो और सरकार की योजनाओं और नीतियों को घर घर पहुचाया जा सके। इस मौके पर प्रमुखरूप से निर्वमान विधायक शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल, निवर्तमान विधायक संजय गुप्ता, संजय जायसवाल,भानू प्र, पुष्पा देवी, जयचंद मिश्रा, वेद प्रकाश पाण्डेय,नितिन पासी कमल सिंह कुशवाहा उमेश केसरवानी ओम नारायण शुक्ला अजय त्रिपाठी चंद्र दत्त शुक्ला प्रदेश का समिति सदस्य पुष्पा देवी क्षेत्रीय सह संयोजक पांडे प्रदेश संयोजक हीरालाल सरोज,बबलू गर्ग, पुष्पराज सिंह पटेल ,सत्यम केसरवानी जितेन साहू गोलू सिंह पटेल सभी मंडल के अध्यक्ष सभी मोर्चों के अध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।
