Rashtra Darpan News

केन्द्र सरकार के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा का हल्ला- बोल-


संयुक्त किसान मोर्चा ने आज जंतर-मंतर पर महापंचायत करने का एलान किया है। लेकिन दिल्ली पुलिस ने किसानों को जंतर-मंतर पर महापंचायत करने की अनुमति नहीं दी है। ऐसे में ये तय नहीं है कि किसानों का क्या रुख रहेगा। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि अनुमति नहीं देने की सूरत में किसानों को दिल्ली में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। हालांकि जो किसान नई दिल्ली में आ चुके हैं वह जंतर-मंतर जा सकते हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार कुछ किसान व किसान नेता नई दिल्ली में आ चुके हैं। ये गुरुद्वारे व धार्मिक स्थलों पर रूके हुए हैं। इन किसानों को जंतर-मंतर पर आने की अनुमति होगी। हालांकि तय सीमा से ज्यादा किसानों को जंतर-मंतर पर एकत्रित नहीं होने दिया जायेगा।
आपको बताते चले कि 1 वर्ष पूर्व किसानों ने केंद्र सरकार द्वारा बनाये कृषि संसोधन बिल के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर चुकें हैं। किसानों के एक वर्ष तक धरना प्रदर्शन करने के बाद कृषि कानून तो रद्द कर दिया था, परन्तु MSP पर कानूनी गारण्टी समेत कई और मुद्दों पर अभी तक कुछ नही किया है।
संयुक्त किसान मोर्चा की मांग है कि लखीमपुर खीरी कांड के पीड़ित किसान परिवारों को इंसाफ मिले और जेलों में बंद किसानों की रिहाई हो। लखीमपुर खीरी कांड को लेकर केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी को गिरफ्तार किया जाए। स्वामीनाथन आयोग के C2+50% फॉर्मूले के अनुसार MSP की गारंटी का कानून बनाया जाए।देश के सभी किसानों को कर्जमुक्त किया जाए।
किसानों की ये भी मांग है कि बिजली बिल को लेकर 2022 के नियम रद्द किए जाएं। गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाया जाए और गन्ने की बकाया राशि का भुगतान तुरंत किया जाए। भारत WTO से बाहर आए और सभी मुक्त व्यापार समझौते रद्द किए जाएं।किसान आंदोलन के दौरान दर्ज किए गए सभी मुकदमे वापस लिए जाएं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों के बकाया मुआवजे का भुगतान तुरंत किया जाए और सेना में भर्ती की अग्निपथ योजना वापस ली जाए।

Er Manjul Tiwari सम्पादक राष्ट्र दर्पण न्यूज
सम्पर्क सूत्र- 7007829370

rashtradarpan
Author: rashtradarpan