Rashtra Darpan News

भोजपुरी स्टार अकांक्षा दुबे की मौत-

भोजपुरी अदाकारा आकांक्षा दुबे की मौत की खबर से सनसनी फैल गई है। साथ ही कई सवाल भी पीछे छोड़ गई हैं। मेहनत से अपनी पहचान बनानी वाली आकांक्षा दुबे की मौत कैसे हुई इसकी जांच पुलिस कर रही है। आकांक्षा दुबे का शव सारनाथ में बुद्धा सिटी कॉलोनी स्थित होटल सोमेंद्र में पाया गया है। आकांक्षा देवरिया में शूटिंग के लिए 22 मार्च को बनारस आई थीं। आज लाटी इमली में शूटिंग थी।आकांक्षा दुबे की मौत की खबर सुन उनके चाहने वाले ही नहीं बल्कि उनके साथ काम कर चुके भोजपुरी सितारों का भी दिल चकनाचूर हो चुका है। आकांक्षा दुबे की मौत की खबर ने सबको सकते में डाल दिया है। हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है कि आखिर आकांक्षा दुबे ने इतना बड़ा कदम उठाया क्यों।आज आकांक्षा दुबे का पवन सिंह के साथ गाना रिलीज हुआ है।ऐसे में लोग पवन सिंह का रिएक्शन जानना चाह रहे हैं लेकिन फिलहाल अभी तक पवन सिंह ने आकांक्षा दुबे की मौत पर कोई भी रिएक्शन नहीं दिया है।लेकिन आकांक्षा दुबे की याद में कई भोजपुरी सितारों ने अपने जज्बात जग जाहिर करते हुए दुख जताया है।              आकांक्षा दुबे की मौत ने उनके परिवार को झकझोर कर रख दिया है। वह दो भाइयों की इकलौती बहन थी।आकांक्षा का पूरा परिवार उन्हें बेशुमार प्यार करता था।                  अक्टूबर 1997 को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में जन्मीं आकांक्षा दुबे 3 साल की उम्र में मुंबई आ गई थीं। उन्हें टिक-टॉक और इंस्टाग्राम के जरिए पॉपुलैरिटी मिली। डांस और एक्टिंग में आकांक्षा को बचपन से दिलचस्पी थी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनके पिता को ये बिल्कुल पसंद नहीं था। आकांक्षा ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर एक्टिंग और मॉडलिंग का रास्ता चुना था। आकांक्षा के पिता उन्हें आईपीएस ऑफिसर बनाना चाहते थे। हालांकि, एक्ट्रेस की कामयाबी को देख उनका दिल पिघल गया। बाद में उनके माता-पिता ने उन्हें सपोर्ट करना शुरू कर दिया।                 आकांक्षा ने खेसारी लाल यादव और पवन सिंह समेत कई भोजपुरी सुपरस्टार्स के साथ काम किया है। ‘वीरों के वीर’, ‘कसम पैदा करने वाले की 2’ जैसी फिल्मों ने उन्हें अलग पहचान दी। फिल्मों के अलावा वह कई म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आईं, जिसमें ‘नाच के मालकिनी’, ‘बुलेट पर जीजा’ और ‘काशी हिले पटना हिले’ जैसे गाने शामिल हैं।

rashtradarpan
Author: rashtradarpan