कौशाम्बी-
भरवारी के वार्ड नं0 -24 से भाजपा ने पार्षद पद के लिए निधि त्रिपाठी पत्नी करूणेश त्रिपाठी को भाजपा द्वारा अधिकृत प्रत्यासी के रूप में चुनाव मैदान में उतारा था। परन्तु निधि त्रिपाठी को हार का सामना करना पड़ा।
मीडिया को दिये नोट में निधि त्रिपाठी के पति करूणेश ने पार्टी के पदाधिकारियों के ऊपर गम्भीर आरोप लगाया है। उन्होने कहा कि पार्टी के पदाधिकरीगण एवं कार्यकर्तागण सिर्फ फोटो खिंचवाने और सोशल मीडिया में अपने आपको highlights करते रहते हैं। कोई भी कार्यकर्ता या पार्टी पदाधिकारी ने उनका सहयोग चुनाव के दौरान नही किया। उन्होने यह तक आरोप लगाया कि पार्टी के पदाधिकारीगण या कार्यकर्तागण ने अपने घर तक की वोट उनके पक्ष में नही दिलाया।
जिसका खामियाजा निधि त्रिपाठी को चुनाव में हार के रूप में भुगतना पड़ा।
करूणेश त्रिपाठी के बातों में अगर सच्चाई है तो अब देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी के उच्च पदाधिकारी इस मामले को कितनी गम्भीरता से लेते हैं।
