ब्रेकिंग,कौशाम्बी
जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर से “जल ज्ञान यात्रा“ बस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यात्रा में शामिल छात्रों को कड़ा जल मिशन परियोजना व जल प्रयोगशाला मंझनपुर की विजिट कराकर महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। सीडीओ डॉ० रविकिशोर ने बताया कि जल ज्ञान यात्रा के माध्यम से स्कूली बच्चों को वर्तमान के जल संकट, जल संचयन एवं जल संरक्षण प्रबंधन के बारे में भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रहीं अति महत्वपूर्ण योजना जल जीवन मिशन के अन्तर्गत चल रहीं समस्त जल परियोजनाओं के बारे में जागरूक किया जाना है। खण्ड शिक्षा अधिकारी कौशांबी एवं चायल द्वारा चिन्हित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को “जल ज्ञान यात्रा“ के माध्यम से अफजलपुर सातों पेयजल योजना विकास खण्ड कड़ा एवं जनपदीय जल परीक्षण प्रयोगशाला,मंझनपुर का एक्सपोजर विजिट कराया गया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी, अधिशाषी अभियंता, जल निगम (ग्रामीण) रामेश्वर निराला, सहायक अभियंता,अजय कुमार, कनिष्ठ अभियंता, विष्णु तिवारी संतोष सोनी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Author: jeetu pandey
अत्याचार अन्याय के विरुद्ध, भरता नित नई हूंकार हूँ। “हाँ मैं एक पत्रकार हूँ।”